गुरुत्वाकर्षण ही गुरु की पहचान

  • गुरुत्वाकर्षण ही गुरु की पहचान
  • गर्ल्स कॉलेज में गुरु पूर्णिमा समारोह

मंडला महावीर न्यूज 29. शासकीय जगन्नाथ मुन्ना चौधरी महिला महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा उत्सव उत्साह, उल्लास व श्रद्धा के साथ प्राचार्य प्रो शरद नारायण खरे के मार्गदर्शन व डॉ अंजली पंड्या के संयोजन-संचालन में मनाया गया। विशेष आमंत्रित स्वामी सच्चिदानंद महाराज, महंत सूर्य मंदिर, नावघाट की दिव्य उपस्थिति नें मनाया गया। सरस्वती पूजन, स्वागत गीत के बाद डीके रोहितास ने गुरु की महत्ता को सांस्कृतिक मूल्यों के साथ चित्रित किया।

डॉ अंजली पंड्या ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। डॉ प्रदीप सोनी ने जीवन-निर्माण में गुरुओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। विस्तृत व्याख्यान देते हुए प्राचार्य प्रो शरद नारायण खरे ने वैदिक आख्यानों के माध्यम से कहा कि गुरु वह है जो गुरुत्वाकर्षण से परिपूर्ण होता है, तथा जो शिष्य को अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाता है। डॉ अंजुसिंह ने आभार प्रदर्शन किया। डॉ एसपी धूमकेती, मंजु श्रीवास, सावित्री उरैती, राशि तिवारी, अनिल वाजपेयी, जयप्रकाश वाजपेयी, शैलेंद्र तिवारी, रामेश्वर यादव सहित छात्राओं की उपस्थिति रही।

Leave a Comment