प्रकृति का संतुलन बनाए रखने पौधारोपण जरूरी

Advertisements
  • प्रकृति का संतुलन बनाए रखने पौधारोपण जरूरी
  • एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पुलिस द्वारा वृहद वृक्षरोपण

मंडला महावीर न्यूज 29. एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पूरे मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में मंडला जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा एक-एक पेड़ अपनी माँ के नाम समर्पित करते हुए उसके वृक्ष बन जाने तक उसकी सुरक्षा एवं देखभाल करने का प्रण लिया।


इस सामुदायिक वानिकी अभियान में पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया कुछ सदस्यों ने तो अपनी माताजी के हाथों से पौधों को रोपित करवाकर वृक्ष बनने तक माता की रक्षा करने के समान ही पौधें की रक्षा करने का संकल्प लिया। जिन अधिकारियों की माताजी उनके साथ उपस्थित नहीं थी उन्होंने भी अपनी माताजी के फोटो के साथ वृक्षारोपण कर अभियान में भावनात्मक रुप से जुड़कर अभियान को सफल बनाया।

यहां लगाये गये 1000 पौधे 

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रक्षित केन्द्र मंडला व मंडला जि़ले के सभी अनुविभागों, थाना, चौकी एवं समस्त पुलिस कार्यालयों में करीब 1000 पेड़ लगाये गए है। जिनमे बरगद, पीपल, नीम, आम, ईमली, गुलमोहर, कऱज़,आँवला इत्यादि प्रजाति के पौधे रोपे गये तथा आम जन मानस में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

35 वीं वाहिनी में वृक्षारोपण अभियान 

पुलिस अधीक्षक मंडला के नेतृत्व में ग्वारा स्थित 35वीं वाहिनी मंडला में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 35 वाहिनी मंडला की सशस्त्रबल पुलिस के अधिकारी, कर्मचारीगणों ने भी इस अभियान में बढ़चढ़कर भागीदारी की, जिसमें बटालियन में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पंक्तिबद्ध तरिके से वृक्षारोपण किया गया जिसमें विभिन्न फलदार एवं छायादार वृक्ष सहित अनेक प्रकार के पौधो का रोपण किया गया।

थाना टिकरिया में लगाए 40 पौधे 

अभियान के अंतर्गत थाना टिकरिया स्टॉप द्वारा थाना परिसर टिकरिया में एक पौधा मां के नाम अभियान में पौधों का रोपण किया गया। इस दौरा थाना प्रभारी शिवराम जमरा की उपस्थिति में 40 पौधे फलदार और छायादार लगाए गए। पौधारोपण के दौरान सब इंस्पेक्टर शशांक शुक्ला, सब इंस्पेक्टर श्री चौधरी, एएसआई नारायण तराम, एएसआई श्री कटरे, आरक्षक कैलाश उपाध्याय, दीपक, प्रशांत बघेल, महिला आरक्षक शतरूपा बघेल, नगर सैनिक कमल सिह समेत थाना टिकरिया का स्टाफ मौजूद रहा। थाना परिसर में एक पौधा मां के नाम अंतर्गत 40 पौधों में आम, जामुन, बादाम, आंवला, गुलमोहर, पीपल, कटहल और अशोक के पौधों का रोपण किया गया।

मोतीनाला परिसर में 27 पौधों का रोपण 

पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा, एसडीओपी बिछिया आसिफ इकबाल के मार्गदर्शन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत थाना मोतीनाला में अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवार के द्वारा अपनी मां के नाम थाना प्रभारी प्रदीप पांडेय की उपस्थिति में 27 नग आम, जामुन अशोक, गुलमोहर आदि के पौधों का रोपण थाना परिसर मोतीनाला में किया गया। शासन द्वारा प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जो सराहनीय है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles