- धरती पर बिछेगी हरियाली की चादर
- स्वतंत्र पत्रकार संगठन आज करेगा पौधरोपण
- सुबह 8 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा पौधारोपण
- वन विभाग के सहयोग से लिंगापौंडी घाट में पौधारोपण
मंडला महावीर न्यूज 29. स्वतंत्र पत्रकार संगठन मंडला द्वारा आज मंगलवार को एक पौधा मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृहद रूप से पौधारोपण किया जाएगा। अभियान में शामिल होकर संगठन द्वारा आज 9 जुलाई को लिंगापौंडी घाट से लगे भाग में पौधो का रोपण किया जाएगा।

बताया गया कि वन विभाग के विशेष सहयोग से होने वाले इस पौधरोपण अभियान में पधाधिकारी व सदस्यो द्वारा पौधो का रोपण किया जाएगा। पौधरोपण का कार्यक्रम सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। पौधरोपण के बाद पौधो की सुरक्षा के इंतजाम भी संगठन द्वारा किए जाने की तैयारी है। संगठन द्वारा लोगो से भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की गई है। जिससे इस धरती पर हरियाली की चादर बिछाई जा सके।
Post Views: 219












