- 30 सितंबर तक 6 संकेतांको पर किया जाएगा काम
- सहयोगात्मक रूप से कार्य करके अभियान को बनाएंगे सफल
- आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान प्रारंभ
मंडला महावीर न्यूज 29. भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा देश भर में पांच सौ विकासखंडों को आकांक्षी विकासखंड योजना में शामिल किया गया है। जिसमें नारायणगंज, मवई विकासखंड भी शामिल है। विभिन्न मानकों के आधार पर अन्य ब्लॉक की तुलना में पिछड़े इन आकांक्षी विकासखंडों में निर्धारित सूचकांकों में अपेक्षित प्रगति के लिए जनवरी आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम शुरू किया गया है। इन विकासखंड में आगामी 30 सितंबर तक संपूर्णता अभियान चलाकर निर्धारित 6 सूचकांकों में नियत लक्ष्य की शतप्रतिशत पूर्ति की जाना है। नारायणगंज में शनिवार को संपूर्णता अभियान का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में कन्या हायर सेकंडरी स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सभी अतिथियो का फूल-माला व गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में विभागीय उद्बोधन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम कार्यक्रम का प्रतिवेदन जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरी शंकर डेहरिया द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसमें यह बताया गया कि आकांक्षी विकासखंड के अंतर्गत विभिन्न विभागो के 40 संकेतांको पर कार्य किया जाना है। लेकिन विशेष रूप से 30 सितंबर तक कुल 6 संकेतांको को संतृप्त किया जाना है। जिनमें गर्भवती महिलाओ का प्रथम तिमाही में पंजीयन, कुल लक्षित जनसंख्या में हाईपरटेंशन की जांच, कुल लक्षित जनसंख्या में मधुमेह की जांच, गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण आहार की उपलब्धता, कुल लक्षित मृदा जांच में मृदा स्वास्थ कार्डो का वितरण, कुल स्वासहायता समूहो में रिवाल्विगं फंड प्राप्त स्व सहायता समूह को दिया जाएगा।
सभी समूहों को होगा रिवाल्विंग फंड
महिला एवं बाल विकास से परियोजना अधिकारी संजीव मोहरे द्वारा महिला एवं बाल विकास द्वारा चयनित इंडिकेटर को तीन माह में पूर्ण करने के लिए अपनी रणनीति पर चर्चा करते हुए बताया कि हम इस लक्षय को समय से पहले पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। वरिष्ट कृषि विस्तार अधिकारी प्रीति लोवंशी ने स्वाईल हेल्थ कार्ड वितरण के लिए बनाई गई रणनीति पर चर्चा की। एआरएलएम से विकाखंड प्रबंधक श्रुतिसागर उपाध्याय ने जानकारी प्रदान की। कहा कि रिवाल्विंग फंड के लिए लक्षित सभी स्वासहायता समूहो का आनलाईन आवेदन हो चुका है जैसे ही राज्य सरकार से राशि का आवंटन होता है वैसे ही सभी समूहो को रिवाल्विंग फंड प्राप्त हो जाएगा।
नियमित जांच के दिए आदेश
स्वास्थ विभाग से बीएमओ डॉ एएल कोल द्वारा स्वास्थ के तीनो इंडीकेटर पर चर्चा करते हुए जानकारी प्रदान की गई उन्होने बताया कि फील्ड स्तर के सभी कर्मचारियों को नियमित जांच के लिए आदेशित किया गया है और रणनीति तैयार करने के लिए मैदानी कर्मचारियों के साथ विभागीय का आयोजन किया जा चुका है। तीनो इंडीकेटर को समय पर संतृप्त किए जाने के लिए आदेशित किया गया है।
अभियान की सफलता के लिए किया प्रेरित
कार्यक्रम में उपस्थित जिला योजना अधिकारी ऋषभ जैन ने उपरोक्त उद्बोधन के बाद सभी विभागो को अस्वस्थ कराया गया कि जिले स्तर से जो भी समस्याएं अगर आती है तो वे उसे संज्ञान में लेते हुए कार्य करेगें। इसके बाद जीपीडीपी जिला समन्वयक अनुराधा ने भी संपूर्णता अभियान को सफल बनाने हेतु सभी को प्रेरित किया। अंतिम उद्बोधन में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अविनाष शर्मा ने सभी अधिकारी, कर्मचारियों से कहा कि मैदानी स्तर पर जो भी सहयोग की आवश्यकता होती है तो सभी जनपद सदस्य और जनप्रतिनिधी आपके साथ सहयोगात्मक रूप से कार्य करेेंगे और संपूर्णता अभियान को सफल बनाएंगे।
अभियान के अंतर्गत किया पौधारोपण
कार्यक्रम में अभियान को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। शपथ के बाद हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत सभी के हस्ताक्षर कराए गए। सेल्फी पांईट में सभी लोग अपनी सेल्फी ली। कार्यक्रम के अंत में एक पेड मॉ के नाम अंर्तगत पौधरोपण किया गया। आभार प्रदर्शन आकांक्षी विकासखंड फैलो हेमंत चंद्रौल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत नारायणगंज से सभी अधिकारी, कर्मचारी, स्वास्थ विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, एनआरएलएम, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभाग से सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
















