बोलेरो और पल्सर की जोरदार टक्कर

Advertisements
  • बोलेरो और पल्सर की जोरदार टक्कर
  • युवक हुआ गंभीर घायल, जिला चिकित्सालय किया रैफर


मंडला महावीर न्यूज 29. सड़कों पर सुरक्षित चलने के लिए मंडला पुलिस हमेशा ही लोगों को जागरूक करती है, लेकिन लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के साथ तेज रफ्तार हादसों को आमंत्रण देता है। रोजाना जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हादसों की खबर सामने आती है। जिसमें कोई घायल, तो कोई गंभीर घायल और कुछ अपनी जान तक गवा देते है। इन हादसों से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। जिससे हादसों का बचा जा सके।


जानकारी अनुसार विकासखंड मवई के ग्राम धनगाव में मंगलवार शाम 6 बजे के करीब एक बोलेरो और पल्सर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसें में पल्सर से जा रहे युवक को गंभीर चोट आई है। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बुलेरो चालक ने समझदारी दिखाते हुए घायल युवक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र मवई अपने बोलेरो वाहन से लेकर आए। जहां घायल युवक का उपचार किया गया।


बताया गया कि जिस बोलेरो वाहन से हादसा हुआ, वह बोलेरों वाहन नजदीकी ग्राम सोंडा के सरपंच अंगद पट्टा चला रहे थे, जो की भूतपूर्व फौजी भी रह चुके है। सरपंच अंगद ने अपने कर्तव्य के प्रति शानदार मिशाल दी है। घायल युवक को स्वस्थ केंद्र लाने के बाद वाहन को स्वयं थाना में जाकर खड़ा भी कर दिए। बताया गया कि घायल युवक का नाम लामू उइके निवासी मवई पौंडी करीब 20 वर्ष ाबताया गया है। जिसके हादसे में गंभीर चोटे आई है। युवक की हालत को देखते हुए चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय मंडला रैफर कर दिया है।



Leave a Comment