- भारत की जीत पर संकट मोचन हनुमान मंदिर तिरंगे से सजा
- हर मंगलवार और शनिवार को ब्रह्ममुहूर्त में की जा रही महाआरती

मंडला महावीर न्यूज 29. बम्हनी के वार्ड नंबर 11 के लखेरा मोहल्ला में स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय टी-20 विश्व कप के सभी मैचों में अपराजित रह कर भारतीय टीम द्वारा फाइनल मैच में विजयी हासिल कर विश्व विजेता का खिताब जीता।

भारत की जीत की खुशी मनाने हनुमान मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा मंदिर प्रांगण को तिरंगे से सजाया। मंगलवार को समिति द्वारा ब्रम्हमुहूर्त में आरती का भी आयोजन किया गया। मंदिर में आए श्रद्धालु सजावट को देखकर काफी उत्साहित दिखाई दिए। अश्वनी सोनी ने बताया कि समिति द्वारा संकल्प लिया गया था कि हर मंगलवार और शनिवार को ब्रह्ममुहूर्त में आरती की जायेगी। जिसके बाद से महाआरती मंगलवार और शनिवार की जा रही है।
रिपोर्ट- गर्जेन्द्र पटेल, अंजनिया, मंडला ✍️
Post Views: 226











