बिछिया पुलिस की जुआ फड़ पर दबीश

Advertisements
  • बिछिया पुलिस की जुआ फड़ पर दबीश
  • रेड कार्यवाही में नगद व चार पहिया वाहन सहित 05 लाख का सामान जब्त


मंडला महावीर न्यूज 29. थाना बिछिया पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश देकर नगद व दो चार पहिया वाहन सहित 5 लाख का सामान जब्त किया है। जानकारी के अनुसार 2 जुलाई को थाना प्रभारी बिछिया एवं स्टाफ द्वारा अवैध रूप से जुआ खेलने की सूचना हुई। जिसके बाद मुनिया राय के घर के पास ग्राम सिझोरा में जुआ रेड कार्रवाई की गई।

जिसमें आदेश राय निवासी घुटास, उमेश राय उर्फ मुनिया राय निवासी सिझोरा, अजय राय निवासी सिझोरा, भवानी विश्वकर्मा निवासी भुआ बिछिया, विकास धार्यी निवासी सिझोरा एवं गुरु दयाल गौतम निवासी पांडूताला थाना गड़ी जिला बालाघाट के कब्जे से एवं घटना स्थल से नगद राशि 10 हजार 250 रुपए दो फोर व्हीलर वाहन कीमती करीब पांच लाख रुपए कुल मशरूका 5 लाख 10 हजार 250 रुपए का जब्त किया गया है। सभी आरोपियों के विरूद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबंद कर विवेचना में लिया गया है।


रिपोर्ट- गर्जेन्द्र पटेल, अंजनिया, मंडला ✍️

 





 

Leave a Comment