अनियंत्रित होकर सवारी आटो पलटा, आधा दर्जन घायल

Advertisements
  • अनियंत्रित होकर सवारी आटो पलटा
  • आधा दर्जन घायल
  • कुड़ामैली, कछारी मार्ग में हुआ हादसा


महावीर न्यूज 29. जिले में सवारी आटो की धमाचौकड़ी रूकने का नाम नहीं ले रही है। आटो में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के साथ लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहे हैं। जिससे वाहन में बैठे यात्रियों की हमेशा जान हथेली में रहती हैं। स्थानीय प्रशासन समेत पुलिस भी इन्हें रोकने में कामयाब नहीं है। आटो चालकों की मनमानी से आए दिन सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। जिले चल रहे आटो वाहनों की रफ्तार और मनमर्जी पर लगाम लगाने की जरूरत है।
विकासखंड नारायणगंज के टिकरिया थाना क्षेत्र अंर्तगत कुड़ामैली, कछारी मार्ग में एक सावरी से भरा आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आटो चालक समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। आटो पलटते ही स्थानीय लोग एकत्र हो गए और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। तत्काल 108 एम्बुलेंस घटना स्थल पहुंची। जहां से घायलों को नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी टिकरिया पुलिस को दी गई। मामला दर्ज कर हादसा कैसे हुआ इसकी जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम कछारी से एक सवारी आटो नारायणगंज मुख्यालय आ रहा था। आटो में करीब एक दर्जन लोग सवार थे। सभी आटो सवार नारायणगंज मुख्यालय आ रहे थे। इसी दौरान कुड़ामैली और कछारी के बीच आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की जानकारी 100 डायल को दी गई। जानकारी मिलते ही 100 डायल से पायलट पवन साहू, आरक्षक आशुतोष मौके पर पहुंचे। हादसे में घायलों को नारायणगंज सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार जारी हैं।

बताया गया की उक्त हादसे में राजू विश्वकर्मा 41 वर्ष प्रतापगढ़ घंसौर, माया बाई बैगा 45 वर्ष ग्राम सलैया, पंचम मरावी 65 वर्ष ग्राम कछारी, कालिया बाई 60 वर्ष, छब्बी लाल बघेल 39 वर्ष ग्राम कछारी, गोविंद सिंह मार्को 50 वर्ष ग्राम सलैया हादसे में घायल हुए हैं। सभी आटो सवार घायलों का उपचार जारी हैं।

oplus_2

रिपोर्ट- रोहित प्रशांत चौकसे



Leave a Comment