- ट्राला और कंटेनर की आमने सामने भिंडत, एक की मौत
- एनएच 30 के ग्राम सहजनी के पास हुआ हादसा
मंडला महावीर न्यूज 29. जिले में लगातार सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं। नेशनल हाईवे 30 भी एक्सीडेंटल जोन बनते जा रहा है। एनएच 30 में जगह जगह हादसे हो रहे है। गुणवत्ताविहीन सड़क के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। जिसमें असमय लोग अपनी जान गवा रहे है। जल्द ही एनएच 30 का सुधारीकरण ना किया गया तो हादसे पर ब्रेक लग पाना मुश्किल लग रहा है।

जानकारी अनुसार नेशनल हाइवे 30 के टिकरिया थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम भावल और सहजनी के बीच एक ट्राला ओर कंटेनर की आमने सामने टक्कर हो गई हैं। उक्त घटना में कंटेनर चालक की मौत हो गई जबकि ट्राला चालक परिचालक घटना के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही 100 डायल से पायलट राजकुमार विश्वकर्मा, आरक्षक प्रशांत बघेल मौके पर पहुंचे और वाहन को कब्जे में लिया हैं। वही स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतक का पीएम कराकर शव परिजनों को सौप दिया गया हैं।
रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे














