- पेड़ बढ़ाते हैं हमारी आयु -प्रो डॉ. शरद नारायण
- वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करने का दायित्व सौंपा
मंडला महावीर न्यूज 29. शासकीय जेएमसी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो डॉ शरद नारायण खरे के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण, जलस्रोत सुरक्षा व जलवायु संवर्धन के उद्देश्य से अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राचार्य ने छात्राओं को पौधे सौंपकर हर छात्रा पर उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करने का दायित्व सौंपा। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारी आयु बढ़ाते हैं, इसलिए पेड़ हमारे लिए भगवान समान हैं।

आयोजित कार्यक्रम में खुशबु कछवाहा, दीपाली ठाकुर, झामली धुर्वे, रोशनी मरावी, रश्मि धुर्वे, कल्पना धूमकेती, रोशनी धुर्वे, रोशनी पंद्राम, प्रियंका उर्रेती, अंजोशनी धुर्वे, सपना भारतीया, चांदनी कुशराम, आशा धुर्वे, अंजलि कुशरे आदि छात्राओं ने भी सहर्ष यह दायित्व स्वीकार किया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, खेल विभाग व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रभारियों की सक्रिय भागीदारी रही।














