खेत से पानी की मोटर चोरी करने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार

Advertisements
  • खेत से पानी की मोटर चोरी करने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार
  • नैनपुर थाना के पिंडरई चौकी क्षेत्र का मामला

मंडला महावीर न्यूज 29. जिले की नैनपुर पुलिस ने खेत में लगी पानी की मोटर चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र से पकड़ कर लाया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पिंडरई चौकी क्षेत्र से चोरी हुई करीब 19 हजार मूल्य की मोटर बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी रामगोपाल पिता मुरारीलाल उड़ाली 35 वर्ष और रतन पिता किचा उइके 29 वर्ष दोनो निवासी पिपरिया थाना घंसौर जिला सिवनी बताए गए हैं।


नैनपुर पुलिस ने बताया है कि विगत 7 मार्च को धर्राची निवासी किसान बहादुरसिंह भलावी ने खेत में सिंचाई के लिए रखी मोटर चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान प्राप्त सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने सिवनी जिले के ग्राम पिपरिया से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी हुई मोटर और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल जब्त की गई।

पुलिस कप्तान मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन में थाना नैनपुर पुलिस को किसान के खेत से पानी की मोटर चोरी करने वाले आरोपियो को पकडऩे में सफलता मिली है। इस कार्रवाई में एसडीओपी नैनपुर नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी नैनपुर निरीक्षक बलदेव सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी पिंडरई उप निरीक्षक राजकुमार हिरकने, एएसआई सेवक राम टेमरे, गणेश चौधरी, आरक्षक महेंद्र परते का योगदान रहा।


Leave a Comment