- जल गंगा संवर्धन अभियान में बाघ का योगदान
- बाघ शावक ने तालाब से हटाई लकड़ी
- कान्हा नेशनल पार्क के तालाब से डीजे बाघिन के शावक का लकड़ी निकालने का वीडियो वायरल

मंडला महावीर न्यूज 29. जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रदेश में 5 जून से 16 जून तक तालाब, कुंआ, बाबडी सहित अन्य जल स्त्रोतों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जन समर्थन के साथ इस अभियान में कान्हा टाइगर रिजर्व के एक बाघ ने अपनी सहभागिता दर्ज कराके सभी चौंका दिया है।
मंगलवार को कान्हा टाइगर रिजर्व में डीजे बाघिन का शावक कान्हा टाइगर रिजर्व में निर्मित एक तालाब के अंदर पड़ी लकड़ी को तालाब से बाहर कर रहा था। यह दृश्य प्राकृतिक प्रेमी राम कुमार यादव ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
आमजनों को लेनी चाहिए प्रेरणा :
इस दृश्य को देखकर लोगों को सीख लेनी चाहिए कि पानी हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण हिस्सा है। जब एक वन्य प्राणी बाघ शावक पार्क के अंदर बने तालाब में पड़ी लकड़ी को हटाकर सभी चौका दिया। हम सभी को इससे प्रेरणा लेकर अपने आसपास के जल स्त्रोंतों को साफ स्वच्छ रखने में सहभागिता करनी चाहिए। जिससे जल स्त्रोंतों का जल स्वच्छ रहे। टाइगर के इस संदेश को आमजन आत्मसात करते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़कर अपने क्षेत्र के कुंआ, तालाब, बाबड़ी समेत अन्य जल स्त्रोंतो की साफ सफाई में सहभागिता दे।
















