- अनियंत्रित हुआ बाईक सवार, मौत
- सिर में आई थी गंभीर चोट
- चिकित्सक ने जबलपुर मेडिकल किया था रैफर
- निवास के ग्राम कुसमी की घटना
मंडला महावीर न्यूज 29. अपनी बाईक से एक युवक वापस अपने घर जा रहा था, इसी दौरान युवक की बाईक अनियंत्रित हो गई। हादसे में युवक नीचे गिर गया और सिर में गंभीर चोट लग गई। जिसके कारण युवक गंभीर घायल हो गया। तत्काल स्थानीयजनों की मदद से युवक को निवास सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाया गया। जहां से घायल युवक को रैफर कर दिया गया। जबलपुर जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गई। घटना की जानकारी निवास पुलिस को दी गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार युवक विशन मरावी पिता चमरा मरावी 27 वर्ष ग्राम झालपानी निवासी निवास के एक कपड़े की दुकान में काम करता था। रात्रि में अपने घर झालपनी वापस जाने के लिए दुकान से निकला। इसी दौरान ग्राम कुसमी में बाइक अनियंत्रित हो गई और युवक बाईक से नीचे गिर गया। राहगीरों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी।
जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को निवास सीएचसी में उपचार के लिए लाया गया। युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर घायल युवक को जबलपुर मेडिकल रैफर कर दिया गया। जबलपुर ले जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गई। मृत युवक का पीएम निवास स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है। निवास पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे











