- आंगन में सो रही महिला को सांप ने काटा, मौत
- बीजाडांडी के ग्राम करौंदी की घटना
मंडला महावीर न्यूज 29. बीजाडांडी थाना के अंतर्गत ग्राम करौंदी निवासी एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुशीला बाई अपने पति सुरेश के साथ घर के आंगन पर जमीन में सो रही थी, इसी दौरान सुबह लगभग 5.30 बजे दाहिने पैर की उंगली में जहरीले सर्प ने काट दिया। सर्प के काटते ही महिला को एहसास हुआ और देखा की जहरीले सर्प ने काट लिया है।

महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन उठ गए, कुछ देर बाद महिला बेहोश हो गई। परिजन निजी वाहन से निवास सीएचसी में लाकर भर्ती कराए, यहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला का पीएम निवास स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। पीएम कराकर शव परिजनों को सौप दिया गया हैं। घटना की जांच बीजाडांडी पुलिस कर रही है।
रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे

Post Views: 124










