नियम विरूद्ध लगने वाले पशु मेले, हॉट बाजार पर लगाया जाए प्रतिबंध

  • नियम विरूद्ध लगने वाले पशु मेले, हॉट बाजार पर लगाया जाए प्रतिबंध
  • मप्र में बढ़ती जा रही गोवंशी की तस्करी
  • गोवंश का वध कर लोकल मांस दुकानों में बेच रहे

मंडला महावीर न्यूज 29. गौरक्षा संवाद पर गोशालाओं को दान की राशि बढ़ाई यह वर्ष गोरक्षा संकल्प वर्ष मनाने का निर्णय कर गोमाता की रक्षा के लिए संकल्पित है। इसका विहिप गोरक्षा विभाग स्वागत करता है, लेकिन गौ रक्षा संकल्प की सरकार के मंशा के विपरित गौ वंश तस्करी तेज गति से बढ़ रही है। गौ तस्कर बिना खौफ और निडर होकर बड़ी संख्या में गोवंश तस्करी कर रहें। जिस पर लगाम लगाया जाना बेहद जरूरी है।


जानकारी अनुसार पिपल्यामण्डी में 47 ट्रक गोवंश बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सहयोग से जप्त किया है। बताया गया कि संपूर्ण मध्यप्रदेश से गोवंश की तस्करी कर गोवंश को महाराष्ट्र, बंगाल ले जाया जा रहा है। किसानों के नाम मांस व्यापारी गाडोल्या लोहार, भोले भाले आदिवासियों को चंद रूपये देकर तस्करी करा रहे हैं। गौ वंश किसानों के लिये है न कि माँस मण्डी के लिए। देवास, उमरीया, रूणीजा, महू में जप्त गोमॉस से यह सिद्ध होता है कि मध्यप्रदेश में लोकल सल्लाट हाऊस में गोवंश का वध कर लोकल माँस की दुकानों में बेचा जा रहा है।


विश्व हिन्दु परिषद गोरक्षा विभाग ने बताया गया कि मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिशोध अधिनियम की अवहेलना कर तस्कर सक्रीय है और पुलिस अनदेखी कर रही है। मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिशोध अधिनियम का सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा है। मप्र में करीब 350 पशु मेला एवं हाट बाजार लगते है। जिसके माध्यम से गोवंश की तस्करी की जा रही है। विहिप ने मांग की है कि ऐसे पशु बाजार एवं मेले पर प्रतिबंध लगाया जाए। ऐसे पशु बाजार व मेले यदि नियम विरूद्ध भरा गया हो तो मेला समिति पर भी मध्यप्रदेश गोवंश प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाये।


https://whatsapp.com/channel/0029Va94JfTBlHphmEQSlx1N व्हाटसअप चैनल से जुडऩे के लिए यहां क्लिक करें????
व्हाटसअप चैनल से जुडऩे के लिए यहां क्लिक करें????

Leave a Comment