हेल्थ केयर हॉस्पिटल में माॅकड्रिल

Advertisements
  • हेल्थ केयर हॉस्पिटल में माॅकड्रिल
  • आगजनी में आवश्यक उपकरणों का इस्तेमाल के बताए उपाए



मंडला महावीर न्यूज 29. आगजनी के दौरान मौजूदा उपकरणों से आग पर काबू पाने और बड़ी दुर्घटना होने से से बचा जा सकता है। रविवार को जिला मुख्यालय स्थित हेल्थ केयर हॉस्पिटल एवं डाइयग्नॉस्टिक सेंटर में अग्नि दुर्घटना से निपटने के लिये डॉ गुरूमोहन सिंह की उपस्थिति में माॅकड्रिल का आयोजन किया गया।

जानकारी अनुसार हेल्थ केयर हॉस्पिटल एवं डाइयग्नॉस्टिक सेंटर में अग्नि दुर्घटना होने पर अस्पताल में मौजूद आवश्यक उपकरणों का सही तरीके से इस्तेमाल कैसे हो, इसकी जानकारी के लिए माॅकड्रिल के माध्यम से हेल्थ केयर हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ को विस्तार से ट्रेनिंग दी गई।

हेल्थ केयर अस्पताल के समस्त स्टाफ को विस्तार से बताया गया कि अस्पताल के अंदर एवं अस्पताल के बाहर आग लगने पर कैसे इस विषम परिस्थिति से निपटना है, आगजनी के दौरान स्टेप वाइज कैसे आग पर काबू पाया जाता है। अस्पताल के समस्त स्टाफ को इस विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। माॅकड्रिल के दौरान सर्जन डॉ गुरूमोहन सिंह समेत हेल्थ केयर हॉस्पिटल एवं डाइयग्नॉस्टिक सेंटर का स्टाफ मौजूद रहा।


https://whatsapp.com/channel/0029Va94JfTBlHphmEQSlx1N व्हाटसअप चैनल से जुडऩे के लिए यहां क्लिक करें????
व्हाटसअप चैनल से जुडऩे के लिए यहां क्लिक करें????

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles