नई दिल्ली. चिराग पासवान हाजीपुर से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे इस बात पर लोजपा (रामविलास) संसदीय बोर्ड की बैठक में मुहर लग गई है. पार्टी के शेष उम्मीदवारों पर फैसला लेने और चुनाव से संबंधित किसी भी तरह के निर्णय लेने का अधिकार पार्टी संसदीय बोर्ड की ओर से चिराग पासवान को दिया गया है. इस बात की जानकारी एलजेपीआर संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद पार्टी के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता एकके वाजपेयी ने दी है.
लोजपाआर संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद अब साफ हो गया है कि चिराग पासवान का अपने पिता की विरासत वाली हाजीपुर संसदीय सीट चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में लोजपाआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें बिहार एनडीए की ओर से लोजपा आर को आवंटित सभी पांचों सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई. (खबर अपडेट हो रही है)
.
Tags: Bihar politics, Chirag Paswan, Loksabha Elections, Vaishali news
FIRST PUBLISHED : March 20, 2024, 12:32 IST










