मां खोडियार दरबार में सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना
मां जगत जननी के चरणों में शीश नवाकर लिया आर्शीवाद, विधिवत की आरती-पूजन
मंडला महावीर न्यूज 29. नवरात्रि के पावन अवसर पर पड़ाव वार्ड स्थित मां खोडियार दरबार में भक्तिमय माहौल के बीच मां जगत जननी की विधिवत आरती एवं पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।
मां जगत जननी की आरती कर भक्तों ने परिवारों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मां से सभी परिवारों के जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता बनाए रखने की कामना की गई। नवरात्रि के पर्व पर मां की आराधना करते हुए श्रद्धालुओं ने परिवार एवं समाज की मंगलकामना की।
मां जगत जननी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। आरती के दौरान मां के जयकारों से दरबार का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां जगत जननी से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की। नवरात्रि के पावन पर्व पर मां की आराधना के साथ धार्मिक आस्था और भक्ति का संदेश दिया गया।










