माँ दुर्गा की प्रतिमा हो गई तैयार, आज दुर्गा पंडालों में होगी विराजमान

माँ दुर्गा की प्रतिमा हो गई तैयार, आज दुर्गा पंडालों में होगी विराजमान

  • पंडालों को दे रहे अकर्षक रूप, जिले भर में विराजेगी माँ भवानी
  • नवरात्रि की तैयारी में जुटे भक्त

मंडला महावीर न्यूज 29. शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है। जिसे लेकर सिद्ध पीठ, देवी मंदिरों से लेकर घरों में माँ की पूजा, आराधना की तैयारी में भक्त जुट गए है। इसी के साथ दुर्गा प्रतिमाओं को बना रहे जिले के कलाकार भी माँ को जीवंत स्वरूप देने में जी जान से जुटे है। दुर्गोत्सव का प्रारंभ आज रविवार 11 अक्टूबर को हो रहा है। शहर में अधिकांश मूर्तियां सिंहवाहिनी वार्ड, सराफा बाजार, महाराजपुर संगम मार्ग समेत अन्य क्षेत्र में बनाई जा रही हैं। प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आज गुरूवार को दुर्गा पंडालों में माँ दुर्गा विराजमान होगी।जानकारी अनुसार मूर्तिकारों द्वारा माँ के रूप को जीवंत आकार देने का प्रयास किया है। जिससे लोग इनकी बनाई गई प्रतिमा की ओर आकर्षित हो। मूर्तिकार लक्ष्मीनारायण ने बताया कि उनके यहां वर्षों से मूर्ति बनाने की परंपरा चली आ रही है। जिसका वह पूर्ण उत्साह और लगन के साथ निर्वाहन कर रहे है। नवरात्रि पर्व के पहले नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में पंडाल बनकर तैयार हो गए है। मूर्तिकारों के घरों में मां दुर्गा की विभिन्न रूपों की आकर्षक प्रतिमाएं लेने ग्राम के लोग पहुंच रहे है।
नगर में एक सैकड़ा के आसपास समितियों द्वारा प्रतिमा स्थापित की जा सकती है। इनमें जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों के साथ बिनैका, सेमरखापा, आस्तिक चौक, करिया बाबा चौक, खेरमाई समिति, चौरसिया मोहल्ला, दुर्गा समिति, पुराना बस स्टेंड, रघुवंशी मोहल्ला, माल बाबा चौक, टिकरी वार्ड समिति, हरदहा मोहल्ला मढिय़ा मोहल्ला, साहू मोहल्ला शामिल है। शीतला मंदिर समिति द्वारा भी तैयारियां की जा रही है। हवेली क्षेत्र के ग्रामीण अंचल ढेंकों, ग्वारा, लिमरूआ, जहरमऊ, सिलगी, लफरा, मांगा, अमझर, दानीटोला, ठरका, कौरगांव में भी दुर्गोत्सव पर्व की तैयारी की गई है।

प्रतिवर्ष आकर्षण का केंद्र रहती है मां काली 

बताया गया कि जिले के कुछ स्थानों में माँ काली की प्रतिमा स्थापित की जाती है, जो हर वर्ष आकर्षण का केन्द्र रहती है। जिला मुख्यालय के कोष्टा मोहल्ला में हजारों की संख्या में भक्त माँ काली के दर्शन करने पहुंचते है। यहां स्थापित होने वाली मूर्ति प्रतिवर्ष आकर्षक का केन्द्र रहती है। इस वर्ष भी जिला मुख्यालय समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रो में मां काली की प्रतिमा जमाई जाएगी। जिसकी तैयारी भक्त कर चुके है।


Leave a Comment