चयनित खिलाड़ी अमरवाड़ा में दिखाएंगे अपना दम

चयनित खिलाड़ी अमरवाड़ा में दिखाएंगे अपना दम

  • संभाग स्तरीय टीम के लिए हुआ खिलाडिय़ों का चयन
  • जनजातीय कार्य विभाग की नारायणगंज में जिला स्तरीय बालिका क्रिकेट स्पर्धा का समापन

मंडला महावीर न्यूज 29. जनजातीय कार्य विभाग मंडला द्वारा नारायणगंज में 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। इस खेल स्पर्धा में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नारायणगंज जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर शासकीय कन्या शाला की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती भागवती प्रधान भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।यह आयोजन मंडला कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे, जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. अरुण कुमार शुक्ला और जिला क्रीड़ा प्रभारी मंगल सिंह पन्द्रे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। खेल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली होनहार खिलाडिय़ों का चयन संभाग स्तरीय टीम के लिए किया गया है। अब ये चयनित बालिकाएं संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अमरवाड़ा छिंदवाड़ा जाएंगी, जहां वे मंडला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
बताया गया कि इस पूरी खेल प्रतियोगिता को सुचारू और सफल बनाने में पीटीआई और समन्वयकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनमें पीटीआई नवीन चौरसिया, लीला पन्द्रो, जमादार धुर्वे, ब्लॉक समन्वयक करुणा मर्सकोले, सुजीता यादव, रवींद्र उइके, रचना द्विवेदी, तारिणी पाठक, सोनू गुप्ता, दिनेश सोनी, करुणा मरावी, पवन उइके और दीपक मरावी का विशेष योगदान रहा। स्थानीय खेल प्रेमियों ने बालिकाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन और उत्साह की भरपूर सराहना की है।


Leave a Comment