मंडला के कार्तिक और सारांश का मप्र टीम में चयन

70वीं राज्य स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता

मंडला के कार्तिक और सारांश का मप्र टीम में चयन

  • शाजापुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्पर्धा में बिखेरेंगे चमक
  • मंडला के दो होनहार फुटबॉल खिलाडिय़ों का हुआ चयन

मंडला महावीर न्यूज 29. 70वीं राज्य स्तरीय शालेय अंडर-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 03 से 07 अक्टूबर तक शुजालपुर जिला शाजापुर में किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए मंडला जिले से ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र कार्तिक कछवाह तथा बेनचाइल्ड स्कूल के छात्र सारांश मार्को का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी मध्य प्रदेश की प्रतिष्ठित स्पर्धा में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

फुटबॉल प्रशिक्षक पंकज उसराठे ने बताया कि विगत माह 10 से 12 अगस्त तक छिंदवाड़ा जिले में संभाग स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में मंडला जिले की अंडर-17 फुटबॉल टीम के खिलाडय़िों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया था। संभाग स्तर पर दिए गए इसी शानदार प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं ने कार्तिक कछवाह एवं सारांश मार्को को राज्य स्तरीय टीम के लिए चुना है।

खेल जगत में हर्ष 

दोनों होनहार खिलाडिय़ों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर जिले के खेलप्रेमियों, खेल संगठनों एवं नगर के नागरिकों में हर्ष का माहौल है। खिलाडिय़ों को अपनी शुभकामनाएं देने वालों में जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी वरकड़े, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. दिलीप शर्मा, जिला खेल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, खेल प्रभारी कन्हीलाल मरकाम, राजेश पाठक, अनिल सोनी, सत्य नारायण अग्रवाल, ज्ञानदीप स्कूल की प्राचार्य शिल्पा जोशी, बेनचाइल्ड स्कूल के प्राचार्य निशांत शुक्ला, कैलाश कछवाह, अनिल मार्को, जिला फुटबॉल संघ के सदस्य सैयद कमर अली, पुरुषोत्तम उसराठे, अनूप वासल, प्राजेंद्र शर्मा, चंद्रेश खरे, रामकृष्ण सेवाश्रम के स्वामी शारदात्मानन्द महाराज, पवन नंदा, मतीन खान, अभिनव जैन, सैयद जावेद अली, समीर बाजपेई, डॉ. आकाश खत्री, सोना दुबे, शशांक मिश्रा, करुणा मरस्कोले, त्रिलोक डोंगरे, बिलाल खान, पी.टी.ई. अभिषेक यादव, ब्रजमी बैरागी, अभिषेक श्रीवास, प्रथम चौकसे, बलवंत सिंह राजपूत, सोनम कछवाहा, देवेंद्र सरोते एवं नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों सहित समस्त खेलप्रेमी शामिल हैं। सभी ने दोनों खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।


Leave a Comment