सरपंच के उप चुनाव में विनोद मरावी 136 मतों से विजय

सरपंच के उप चुनाव में विनोद मरावी 136 मतों से विजय

  • बीजाडांडी की चरगांव माल पंचायत में उपचुनाव की मतगणना संपन्न
  • विनोद मरावी विजयी, रिटर्निंग अधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र

मंडला महावीर न्यूज 29. जनपद पंचायत बीजाडांडी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चरगांव माल के सरपंच उप-चुनाव में विनोद मरावी ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हरि लाल को 136 मतों के भारी अंतर से पराजित कर सरपंच पद पर कब्जा जमाया। बताया गया कि ग्राम पंचायत चरगांव माल के निवर्तमान सरपंच के असमय निधन के कारण यह पद रिक्त हुआ था, जिस पर 29 सितंबर को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराया गया था।जानकारी अनुसार शनिवार को जनपद पंचायत बीजाडांडी के सभा कक्ष में मतगणना की प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। मतगणना के दौरान रिटर्निंग अधिकारी आलोक सोनी एवं निर्वाचन अमले की मौजूदगी में मतों की गिनती की गई। मतगणना में विनोद मरावी विजयी प्रत्याशी को 511 मत, हरि लाल ्रप्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को 375 मत और नोटा को 11 मत मिले।

प्रमाण पत्र देकर घोषित किया विजयी 

मतगणना के परिणाम स्पष्ट होने के उपरांत रिटर्निंग अधिकारी आलोक सोनी द्वारा विजयी प्रत्याशी विनोद मरावी को आधिकारिक निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए विधिवत सरपंच पद पर विजयी घोषित किया गया। विनोद मरावी की इस जीत पर समर्थकों एवं ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।


Leave a Comment