एमबीबीएस के लिए चयनित छात्रा पूजा को आकास ने दी 50 हजार रुपये की सहयोग राशि

एमबीबीएस के लिए चयनित छात्रा पूजा को आकास ने दी 50 हजार रुपये की सहयोग राशि

  • आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन ने बढ़ाया मदद का हाथ
  • मेडिकल कॉलेज दतिया में चयनित छात्रा को भेंट की आर्थिक सहायता

मंडला महावीर न्यूज 29. आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन मंडला द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए मेडिकल की पढ़ाई के लिए चयनित होनहार छात्रा को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय धुर्वे की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पहटसरा मानिकसरा की निवासी छात्रा पूजा मरावी को 50 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की गई। पूजा मरावी का चयन शासकीय मेडिकल कॉलेज दतिया में एमबीबीएस कोर्स के लिए हुआ है। आकास संगठन की ओर से यह सहयोग राशि छात्रा पूजा मरावी एवं उनकी माता श्रीमती सुबंता मरावी को प्रदान की गई।सहयोग राशि प्रदान करने के दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय धुर्वे, अनिल मरकाम, मोहन लाल मरावी, तीरेन्द्र धुर्वे, पंकज मार्को, दिनेश खंडवाही, महान सिंह उइके, विकासखंड कार्यकारिणी सदस्य कमलेश कुमार मरावी, कंधी पुट्टा एवं ब्लॉक शाखा बीजाडांडी के कोषाध्यक्ष सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।


Leave a Comment