501 कमल पुष्पों से होगा भगवान श्री लक्ष्मी नारायण का विशेष अर्चन

वरदान आश्रम में श्री लक्ष्मी नारायण अर्चन यज्ञ का आयोजन आज

501 कमल पुष्पों से होगा विशेष अर्चन

विधि-विधान और महाभिषेक के साथ वरदान आश्रम में आज संपन्न होगा श्री लक्ष्मी नारायण अर्चन यज्ञ

मंडला महावीर न्यूज 29. स्थानीय वरदान आश्रम में आज शनिवार को प्रातः 10 बजे से श्रद्धा और भक्ति के साथ ‘श्री लक्ष्मी नारायण अर्चन यज्ञ’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर आश्रम परिसर में समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

यज्ञाचार्य पं. राम गोपाल शास्त्री (नीलू महाराज) ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे सर्वप्रथम संकल्प एवं आवाहन के साथ यज्ञ का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात भगवान का विविध स्नान, षोडशोपचार पूजन एवं महाभिषेक किया जाएगा। पूजन के क्रम में अनेक प्रकार के मेवा-मिष्ठान्न आदि के साथ-साथ 501 कमल पुष्पों से भगवान श्री लक्ष्मी नारायण का विशेष अर्चन किया जाएगा।

हवन-पूजन कर लेंगे आशीर्वाद

पं. शास्त्री ने बताया कि इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में समस्त आश्रम परिकर के साथ सिवनी निवासी प्रधान यजमान दुर्गेश बघेल द्वारा माता लक्ष्मी का विशेष अर्चन किया जाएगा। अर्चन के पश्चात विधिवत हवन संपन्न कर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा एवं सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। आश्रम प्रबंधन ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस पुनीत अवसर पर उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।


Leave a Comment