गणेशोत्सव में बाल कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

https://youtu.be/xvVN4nNXpEw?si=EWAXzE4qSioNIwU0

गणेशोत्सव में बाल कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

शानदार प्रस्तुतियों से मोहा श्रोताओं का मन

  • श्री झूलेलाल गणेश उत्सव समिति का आयोजन
  • शिव-पार्वती और गणेश स्तुति से भक्तिमय हुआ सुभाष वार्ड

मंडला महावीर न्यूज 29. शहर के सुभाष वार्ड स्थित श्री गजानन सरकार, श्री झूलेलाल गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में गणेशोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बाल कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों और श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान शिव, माता पार्वती, विघ्नहर्ता भगवान गणेश और माता की स्तुति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन नन्हे कलाकारों के शानदार अभिनय और आकर्षक प्रस्तुतियों ने आयोजन स्थल के वातावरण को पूरी तरह से भक्तिमय कर दिया। बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा और उनकी प्रस्तुतियों में दिखी धार्मिक व सांस्कृतिक भावनाओं की सुंदर झलक को देखकर उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर उनका जमकर उत्साहवर्धन किया।इस सांस्कृतिक आयोजन में बाल कलाकार सुहानी चंदानी, चिया वाधवानी, मानविक गुरवानी, प्रबल चंदानी, कियान सीरवानी, जियांश पमनानी, जान्या चंदानी, उमंग चंदानी, लियाना सीरवानी, पार्थ वीरानी, मधुर क्षत्री, जतिन चांदवानी, अमन बसंतानी, समायरा सुखवानी, रेयांश रहदवानी, आरव चांदवानी, फनिशा सीरवानी, ताशू चौरसिया, ख्वाहिश चांदवानी, दिया भोजवानी और गाव्या भोजवानी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


रिपोर्टर- रितेश पमनानी


https://youtu.be/xvVN4nNXpEw?si=EWAXzE4qSioNIwU0

Leave a Comment