राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चमके मंडला के खिलाड़ी

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चमके मंडला के खिलाड़ी

  • शिवम प्रजापति ने जीता कांस्य पदक, राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जिले का मान
  • सरस्वती विद्यालय के छात्रों ने खंडवा में दिखाया शानदार खेल कौशल

मंडला महावीर न्यूज 29. मध्य प्रदेश के खंडवा में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय 37वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मंडला के खिलाडिय़ों ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का गौरव बढ़ाया है। महाकौशल प्रांत का प्रतिनिधित्व करते हुए सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मंडला के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, उत्कृष्ट खेल कौशल और अनुशासन का बेहतरीन परिचय दिया।आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय 37वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग 38-41 किलोग्राम में शानदार खेल दिखाते हुए शिवम प्रजापति ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही अंडर-14 बालिका वर्ग 26-29 किलोग्राम में वन्या सोनी और अंडर-14 बालक वर्ग 29-32 किलोग्राम में अभी साहू ने भी रिंग में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीत लिया।राष्ट्रीय स्तर की इस खेल स्पर्धा में खिलाडिय़ों की इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष का माहौल है। सरस्वती विद्यालय परिवार, शिक्षकों और स्थानीय खेल प्रेमियों ने विजेता और प्रतिभागी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Leave a Comment