भाजपा मंडल बबलिया की बैठक संपन्न
मंडला सांसद ने दिया संगठन की मजबूती का मंत्र
- कांग्रेस की अफवाहों से दूर रहने की दी नसीहत
- पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से चलेगा सेवा संकल्प अभियान
मंडला महावीर न्यूज 29. भाजपा मंडल बबलिया की बैठक मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कांग्रेसियों की अफवाहों से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकारों की जन-कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम के दौरान नव-निर्वाचित महिला, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी मोर्चा के अध्यक्षों रूपकली नेताम, रेवाराम पंद्राम का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। सांसद द्वारा महिला मोर्चा की महामंत्री का गमछा पहनाकर और तिलक लगाकर सम्मान किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र के तीन सरपंच राकेश सिंह धुर्वे डाला खापा, भगत सिंह कुशरे बरबटी और संपत सिंह धुर्वे सिवनी नारायणगंज का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने तिलक लगाकर सभी को शुभकामनाएं दीं।
17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान
कार्यक्रम में भाजपा मंडल प्रभारी संतोष रजक ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा और 13 बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी। पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष चिरंजीव कोकडिय़ा और पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. विजय शरबती ने भी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बैठक का सफल संचालन मंडल अध्यक्ष संदेश जायसवाल और महामंत्री संतोष बर्मन ने किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष आसाराम भारती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जानकी देवी धुर्वे सहित सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठ नेता, सरपंच और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









