नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरणा लेने पहुंचे 400 से अधिक लोग

नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरणा लेने पहुंचे 400 से अधिक लोग

पूज्य सिंधी पंचायत की सराहनीय पहल

  • सामाजिक जनों ने निशुल्क देखी हनुमान अंश
  • सनातन संस्कृति से जुडऩे का दिया संदेश
  • मंडला में हनुमान अंश फिल्म का विशेष प्रदर्शन

मंडला महावीर न्यूज 29. सनातन संस्कृति और धार्मिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा स्थानीय मल्टीप्लेक्स में हनुमान अंश फिल्म का नि:शुल्क प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन में समाज के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष पारस असरानी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों, सनातन संस्कृति और धार्मिक विचारों से गहराई से जोडऩा है। उन्होंने जानकारी दी कि यह फिल्म महान संत नीम करोली बाबा के जीवन, त्याग और समर्पण पर आधारित है, जो सभी दर्शकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक साबित हुई। फिल्म प्रदर्शन के दौरान 400 से अधिक सामाजिक सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दर्शकों ने भगवान हनुमान के चरित्र, आदर्शों और जीवन संदेश को आत्मसात किया। उपस्थित जनों ने पंचायत की इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे युवाओं को अपनी जड़ों से जोडऩे का एक सकारात्मक कदम बताया।
पंचायत पदाधिकारियों ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़े रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर सिंधी पंचायत के प्रमुख पदाधिकारी एवं भारी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।


रिपोर्टर- रितेश पमनानी


Leave a Comment