मंडला की सब जूनियर बॉयज टीम सीहोर रवाना

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता

  • मंडला की सब जूनियर बॉयज टीम सीहोर रवाना
  • मंडला के 18 युवा फुटबॉल खिलाड़ी सीहोर में दिखाएंगे दमखम
  • खेलप्रेमियों ने दी शुभकामनाएं

मंडला महावीर न्यूज 29. मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली सब जूनियर बॉयज डीएफए राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मंडला जिले की 18 सदस्यीय टीम सीहोर रवाना हो गई है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सीहोर जिले में 6 सितंबर से 19 सितंबर तक खेली जा रही है, जिसमें प्रदेश भर के विभिन्न जिलों की 16 टीमें खिताब के लिए अपना दमखम दिखाएंगी।

80 खिलाडिय़ों में से चुने गए 18 श्रेष्ठ खिलाड़ी 

जिला फुटबॉल संघ मंडला के सचिव पंकज उसराठे ने बताया कि टीम के गठन के लिए बीते 16 अगस्त को महात्मा गांधी स्टेडियम में चयन ट्रायल आयोजित किया गया था। जिले के सभी विकासखंडों से आए 80 खिलाडिय़ों ने इसमें हिस्सा लिया था। खिलाडिय़ों के खेल और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 18 सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों को अंतिम टीम में शामिल किया गया है। पूरी टीम इस प्रतियोगिता में मंडला का नाम रोशन करने के लिए उत्साहित है।

इन खिलाडिय़ों का हुआ चयन 

मंडला टीम का प्रतिनिधित्व अर्जुन बाजपेई, मैत्रेय सुरजुसे, दिव्यांश उइके, मयंक सिंह सैयाम, प्रकाश कुमार राणा, अरनव जैन, नितेश परते, शानू मार्को, सचिन मरावी, तेजेश्वर धुर्वे, दुर्गेश यादव, जीवन तेकाम, विवेक कुमार परते, अशोक कुमार सैयाम, सिद्धार्थ उइके, चिराग धुर्वे, रिंस नामदेव और शौर्य चौहान कर रहे हैं।

खेल संघ व नागरिकों ने दी शुभकामनाएं 

युवा टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. दिलीप शर्मा, खेल अधिकारी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष अनिल सोनी, राजेश पाठक, रामकृष्ण सेवाश्रम के स्वामी शारदात्मानन्द महाराज, अर्जुन अवार्डी सोना दुबे सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों और नगर के सभी खेलप्रेमियों ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं।


 

Leave a Comment