बैंक ऑफ इंडिया और आजीविका मिशन की पहल
बीजाडांडी में महिलाओं को साइबर अपराध
- डिजिटल अरेस्ट और धोखाधड़ी के प्रति किया जागरूक
- ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर बीजाडांडी में सतर्कता जागरूकता ग्राम सभा का आयोजन
- ठगी से बचने के दिए टिप्स
- बीजाडांडी में ग्रामीण महिलाओं को साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट से बचने के दिए टिप्स
- ग्रामीण महिलाओं को किया सतर्क, बैंक ऑफ इंडिया का जागरूकता अभियान
- बैंक ऑफ इंडिया की विजिलेंस टीम ने धोखाधड़ी से बचने के सिखाए गुर
मंडला महावीर न्यूज 29. केन्द्रीय सतर्कता आयोग (CVC), भारत सरकार के निर्देशानुसार बैंक ऑफ इंडिया (BOI) की बीजाडांडी शाखा और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के संयुक्त तत्वावधान में बीजाडांडी में ‘सतर्कता जागरूकता अभियान’ के तहत एक विशेष ग्राम सभा का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर स्व-सहायता समूहों की महिलाओं (दीदियों) को वित्तीय धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करना था।
साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट से बचने के सिखाए गुर
कार्यक्रम में जबलपुर आंचलिक कार्यालय से पधारे मुख्य प्रबंधक (सतर्कता विभाग) धीरज महाराज और बीजाडांडी शाखा प्रबंधक अभिसार सिहांसने ने महिलाओं को सतर्कता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। ग्राम सभा में मुख्य रूप से साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, म्यूल अकाउंट्स (Mule Accounts), एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग, ओटीपी (OTP) शेयरिंग के खतरे, अनजान फर्जी लिंक और रिश्वतखोरी से इनकार (Say No to Bribe) जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा, गुप्त रूप से भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराने वाले ‘पीआईडीपीआई’ (PIDPI) पोर्टल और फ्रॉड केस स्टडीज के माध्यम से लोगों को उनकी गाढ़ी कमाई सुरक्षित रखने के उपाय बताए गए।
“सत्यनिष्ठा से समृद्धि” है इस वर्ष की थीम
अधिकारियों ने बताया कि यह जागरूकता अभियान प्रतिवर्ष तीन माह के लिए चलाया जाता है, जो इस वर्ष 17 अगस्त 2026 से 16 नवम्बर 2026 तक जारी रहेगा। वहीं, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (31 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में विशेष ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा। वर्ष 2026 के लिए इस अभियान की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” (Probity for Prosperity) रखी गई है, जिसका लक्ष्य एक स्वच्छ, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करना है।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस आयोजन में बैंक ऑफ इंडिया के जबलपुर आंचलिक प्रबंधक रमेश कुमार और उप आंचलिक प्रबंधक संतोष सहाय के संदेशों को ग्रामीणों तक पहुंचाया गया। मौके पर बीओआई अधिकारी अमृत हुसैन, आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रबंधक साहेब लाल सूर्यवंशी, सहायक ब्लॉक प्रबंधक मनमोहन अहिरवार सहित अन्य बैंक व विभाग के कर्मचारी तथा भारी संख्या में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।









