डीजल चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

नैनपुर में ट्रैक्टर से डीजल चोरी का प्रयास

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

  • न्यायालय ने भेजा जेल
  • डीजल चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे
  • 20 लीटर की कुप्पी और बाइक जब्त
  • पुराने मामले में भी लंबित था वारंट

मंडला महावीर न्यूज 29. थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बंधा में एक ट्रैक्टर से डीजल चोरी करने का प्रयास कर रहे एक युवक को नैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पहले से ही एक अन्य मामले में फरार चल रहा था और उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी लंबित था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी हरिशचन्द पटेल ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर नैनपुर थाने में अपराध क्रमांक 423/2026 के तहत धारा 331(3) और 62 बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दुर्गेश कुमार (22 वर्ष), पिता स्व. गुलाब डेहरिया, निवासी ग्राम छिछारी (थाना खटिया) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और 20 लीटर क्षमता वाली तेल की कुप्पी जब्त की है।

पुराने वारंट में फॉर्मल गिरफ्तारी और जेल

पुलिस ने बताया कि आरोपी दुर्गेश के विरुद्ध थाने के एक अन्य प्रकरण में पहले से ही गिरफ्तारी वारंट लंबित था, जिसके चलते इस नए मामले में उसकी फॉर्मल गिरफ्तारी की गई। 10 सितंबर 2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

इनकी रही भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी नैनपुर मंशाराम वगेन के नेतृत्व में एएसआई जगदीश सेयाम, प्रधान आरक्षक राजन मरावी, आरक्षक राजकुमार सहित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।


Leave a Comment