मदीना मस्जिद से ईदगाह तक निकला जुलूसे मुहम्मदिया

नारायणगंज में हर्षोल्लास के साथ मनाया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, निकला भव्य जुलूस

  • मदीना मस्जिद से ईदगाह तक निकला जुलूसे मुहम्मदिया
  • पैगम्बर साहब की शान में पढ़े गए नात-ए-पाक

मंडला महावीर न्यूज 29. पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस जश्ने ईद मिलादुन्नबी नारायणगंज में बड़े ही एहतेराम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व की शुरुआत मंगलवार रात मदीना मस्जिद में आयोजित मिलाद कार्यक्रम से हुई, जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।बुधवार सुबह 9 बजे मदीना मस्जिद से शान-ओ-शौकत के साथ जुलूसे मुहम्मदिया निकाला गया। यह जुलूस कूड़ामैली क्षेत्र से होते हुए नारायणगंज ईदगाह पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। नए परिधानों में सजे युवाओं और बच्चों ने नात-ए-पाक पढ़कर और नारे लगाकर पैगम्बर साहब की शान में अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान मोमिन भाइयों द्वारा जगह-जगह प्रसाद का वितरण भी किया गया। पेश इमाम मोहम्मद सिद्दीक साहब ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष आपसी भाईचारे और उल्लास के साथ किया जाता है।

पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में थाना टिकरिया पुलिस ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस बल ने जुलूस के साथ चलकर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा, जिसके लिए मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार जताया।

इनकी रही उपस्थिति 

इस मौके पर पेश इमाम मोहम्मद सिद्दीक साहब, हाजी मो. शहीद मंसूरी, मुन्ना मंसूरी, अब्दुल रहीम मंसूरी, मो. जमाल अंसारी, सत्तार खान, जमील खान, ताज खान, मोहम्मद जाहिर अहमद अंसारी, खुर्शीद अहमद खान सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी प्रदीप पांडे, अभिषेक मिश्रा, दीपक द्विवेदी और राम मसकरे सहित अन्य पुलिसकर्मी तैनात रहे।


 

Leave a Comment