जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर बच्चे

जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर स्कूली बच्चे

पुल और सडक़ की मांग सालों से अधूरी

  • नारायणगंज के ग्वारी टोला में मूलभूत सुविधाओं का अभाव
  • ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई स्थायी समाधान की गुहार

मंडला महावीर न्यूज 29. विकासखंड नारायणगंज के ग्राम बोरिया अंतर्गत ग्वारी टोला के वंशिदे आज भी सडक़ और पुल जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। इन सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों और विशेषकर स्कूली छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम के बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए प्रतिदिन नदी पार करनी पड़ती है। बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढऩे से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। तेज बहाव के कारण आवागमन प्रभावित होता है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ जाती है। ग्वारी टोला में नदी पर पुल और सडक़ निर्माण के लिए कई वर्षों से संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का कोई स्थायी निराकरण नहीं हो सका है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग 

ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से ग्वारी टोला का तत्काल स्थल निरीक्षण करने की अपील की है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि सड़क और पुल केवल आवागमन की सुविधा नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय है। इसलिए जल्द से जल्द इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई कर स्थायी समाधान निकाला जाए।


 

Leave a Comment