बेनीराम राजपूत ने दान की अपनी जमीन

बेनीराम राजपूत ने दान की अपनी जमीन

ग्राम गीधाझोड़ में चबूतरा निर्माण का भूमि पूजन

  • 2 लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक चबूतरा
  • जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

मंडला महावीर न्यूज 29. ग्राम पंचायत खलौड़ी के अंतर्गत आने वाले ग्राम गीधाझोड़ में सामुदायिक चबूतरे के निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न हुआ। जिला पंचायत मद से स्वीकृत 2 लाख की लागत से बनने वाले इस चबूतरे के लिए स्थानीय निवासी बेनीराम राजपूत ने अपनी निजी भूमि दान की है।मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने बेनीराम राजपूत की पहल को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि इस चबूतरे के निर्माण से गांव में सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी।इससे पूर्व ग्रामवासियों ने सभी अतिथियों का शॉल श्रीफल व पुष्पमाला से आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज भट्ट, सरपंच श्रीमती चंद्रावती आर्मो, उप सरपंच दीपचंद मरावी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में सरपंच ने सभी का आभार व्यक्त किया।


 

Leave a Comment