जैविक खेती के विशेषज्ञ सुदेश नामदेव को मिली अहम जिम्मेदारी

सुदेश नामदेव बने भाजपा किसान मोर्चा के प्राकृतिक खेती जिला प्रमुख

  • जैविक खेती के विशेषज्ञ सुदेश नामदेव को मिली अहम जिम्मेदारी
  • जिले के किसानों को मिलेगा उनके अनुभव का लाभ, कार्यकर्ताओं और किसानों में हर्ष

मंडला महावीर न्यूज 29. भाजपा किसान मोर्चा द्वारा हाल ही में जिला पदाधिकारियों की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इसमें भुआ बिछिया निवासी सुदेश नामदेव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए प्राकृतिक खेती जिला प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं, किसानों और स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है।

बताया गया कि यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावडा के मार्गदर्शन में की गई है। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी राहुल कोठारी, भाजपा जिला संगठन प्रभारी रमेश भटेरे, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी गोपाल पटैल और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा की सहमति और मंडला सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं मंडला विधायक व कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके की अनुशंसा पर सुदेश नामदेव को यह पद सौंपा गया है।

जैविक खेती और आयुर्वेद के हैं विशेषज्ञ 

बतायसा गया कि सुदेश नामदेव की इस पद पर नियुक्ति उनके कृषि क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए की गई है। सुदेश नामदेव बीते कई वर्षों से प्राकृतिक एवं जैविक खेती कर रहे हैं और जिले के अन्य किसानों को भी इसके लिए निरंतर प्रेरित व प्रशिक्षित कर रहे हैं। प्राकृतिक और जैविक खेती के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें केंद्र व राज्य सरकार सहित कई प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है। कुशल कृषक होने के साथ-साथ वे आयुर्वेद एवं प्राकृतिक उपचार के जानकार, एक वृहद नर्सरी के संचालक और पत्रकार भी हैं। सुदेश नामदेव को भाजपा किसान मोर्चा का जिला प्राकृतिक खेती प्रमुख बनाए जाने से यह उम्मीद जताई जा रही है कि उनके व्यापक अनुभव, तकनीकी ज्ञान और कुशल मार्गदर्शन का सीधा लाभ नगर सहित मंडला जिले के सभी किसान भाइयों को प्राप्त होगा।


Leave a Comment