सब्जी से भरा मालवाहक पलटा, बाल-बाल बचा चालक
- निवास-बरेला मार्ग में धनपुरी के पास हुआ हादसा
- मुख्य मार्ग पर बिखरी सब्जियां, कुछ देर प्रभावित रहा आवागमन
मंडला महावीर न्यूज 29. निवास-बरेला मार्ग पर बरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धनपुरी स्थित रानवे नदी पुल के समीप एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन में लदी भारी मात्रा में सब्जियां मुख्य मार्ग पर बिखर गईं।
जानकारी अनुसार यह मालवाहक वाहन जबलपुर से सब्जी लेकर निवास के साप्ताहिक बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान रानवे पुल के समीप चालक का वाहन से अचानक नियंत्रण छूट गया और गाड़ी सड़क पर ही पलट गई।
हादसे के बाद सड़क पर बिखरी सब्जी
हादसे के बाद वाहन में रखी पूरी सब्जी सड़क पर फैल गई, जिसके चलते इस मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। वाहन चालक को केवल मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले का संज्ञान लेकर आगे की जांच कर रही है।
Post Views: 290









