पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पर FIR

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पर एफआईआर

भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर एक्शन

  • सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट
  • कांग्रेस आईटी सेल के पूर्व जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज

मंडला महावीर न्यूज 29. सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता अजय चौरसिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई भाजपा मंडला नगर इकाई की शिकायत पर शनिवार देर रात कोतवाली थाने में की गई।भाजपा नगर अध्यक्ष रानू राजपूत ने बताया कि कांग्रेस आईटी सेल के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय चौरसिया ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ गाली-गलौज और बेहद आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट की थी। इस कृत्य के विरोध में भाजपा नगर महामंत्री सौरभ गुप्ता, मीडिया प्रभारी सुधीर कसार सहित अन्य पदाधिकारियों ने कोतवाली थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज 

कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भाजपा नगर महामंत्री सौरभ गुप्ता की शिकायत के आधार पर अजय चौरसिया के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पोस्ट व अन्य साक्ष्यों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


 

Leave a Comment