दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 5 लोग घायल

निवास में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर

5 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

  • मंडला: शासकीय महाविद्यालय निवास के सामने सड़क हादसा
  • गंभीर रूप से घायल युवक जबलपुर मेडिकल रेफर

मंडला महावीर न्यूज 29. निवास से बरेला मार्ग पर स्थित शासकीय महाविद्यालय (निवास थाना क्षेत्र) के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कुल 5 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निवास में लाकर भर्ती कराया गया। यहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

इलाज कराने जा रहे थे एक बाइक सवार

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार होकर सुभाष मरावी, सविता बाई और बहादुर आर्मो निवास मुख्यालय अपना इलाज कराने के लिए आ रहे थे। वहीं दूसरी ओर, निवास की तरफ से सुरजीत और अनूप सिंह अपनी बाइक से वापस अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शासकीय महाविद्यालय के सामने दोनों बाइकों के बीच यह जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में ये हुए घायल  

इस घटना में घायल हुए सभी व्यक्ति ग्राम हरिसिंगोरी, सुखरी, खरखरा और भैंसवाही क्षेत्र के रहने वाले हैं.

  • सुभाष मरावी (पिता फागू सिंह, उम्र 45 वर्ष) – निवासी ग्राम सुखरी
  • सविता बाई (पति चंदन सिंह, उम्र 26 वर्ष)
  • बहादुर आर्मों (पिता मग्नू सिंह, उम्र 32 वर्ष)
  • सुरजीत (पिता पर्वत मरावी, उम्र 28 वर्ष) – निवासी ग्राम हरिसिंगौरी (हालत गंभीर, जबलपुर रेफर)
  • अनूप सिंह (पिता नन्हे सिंह, उम्र 50 वर्ष) – निवासी ग्राम खरखरा

पुलिस कर रही है मामले की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही निवास थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, निवास पुलिस इस पूरी घटना और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।


रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे


Leave a Comment