महेंद्र और सौरभ ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में लहराया परचम

मंडला के युवाओं ने बढ़ाया जिले का मान

महेंद्र और सौरभ ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में लहराया परचम

  • वकालत के क्षेत्र में कदम रखने को तैयार जिले के होनहार
  • एआईबीई की कठिन परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता

मंडला महावीर न्यूज 29. जिले के दो होनहार युवाओं ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। विधि शिक्षा पूर्ण करने के बाद अधिवक्ता बनने की दिशा में यह उनकी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

महेंद्र अग्रवाल

जारी परिणामों के अनुसार नारायण प्रसाद अग्रवाल के सुपुत्र महेंद्र अग्रवाल ने इस परीक्षा में सफलता अर्जित की है। महेन्द्र इस परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किये गए है। इसी कड़ी में बैजू लाल जंघेला के सुपुत्र सौरभ जंघेला ने भी अपनी मेहनत और लगन से इस कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर ली है।

बताया गया कि ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी निर्धारित औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस प्राप्त करते हैं, जिसके बाद वे विधिवत रूप से विधिक व्यवसाय (वकालत) करने के पात्र बन जाते हैं।

सौरभ जंघेला

महेंद्र अग्रवाल और सौरभ जंघेला की इस शानदार सफलता पर उनके परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने युवाओं को बधाई देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता उनके परिश्रम, लगन और विधि क्षेत्र के प्रति उनके समर्पण का सुखद परिणाम है।


Leave a Comment