खेलकूद और नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया नशामुक्ति का संदेश

नशे से दूरी है जरूरी 2.0

टिकरिया पुलिस ने खेलकूद और नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया नशामुक्ति का संदेश

  • मैदान में उतरीं 8 स्कूलों की टीमें
  • मानव श्रृंखला और हस्ताक्षर अभियान चलाकर युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

मंडला महावीर न्यूज 29.  पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” जागरूकता अभियान के तहत टिकरिया थाना क्षेत्र में एक विशाल खेलकूद प्रतियोगिता और नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन मंडला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

खेलों में दिखा छात्र-छात्राओं का उत्साह

इस आयोजन में नारायणगंज कुडामैली, सांदीपनि टिकरिया, पड़रिया (नारायणगंज), देवहार, बबलिया, छपरा, बम्हनी भावल और मंगलगंज के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों के बीच वॉलीबॉल, कबड्डी, पिट्टू, खो-खो और मैराथन जैसी प्रतियोगिताओं का रोमांचक आयोजन किया गया। अंत में विजेता टीमों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।

जागरूकता के लिए हुए विविध आयोजन

आयोजन के दौरान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के लिए कई रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं:

  • व्याख्यान व शपथ: निवास एसडीओपी प्रीतम लाल बालरे और टिकरिया थाना प्रभारी प्रदीप पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। पम्पलेट बांटकर सभी को हमेशा नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
  • नुक्कड़ नाटक व रैली: पुलिस लाइन मंडला की विशेष टीम ने नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे के खिलाफ प्रभावी संदेश दिया, साथ ही ग्राम में एक जन-जागरूकता रैली भी निकाली गई।
  • अन्य गतिविधियां: कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों ने विशाल मानव श्रृंखला बनाई, ‘नशे से दूरी है जरूरी’ हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया और बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेकर अभियान का समर्थन किया।

इनकी रही विशेष उपस्थिति

इस शानदार आयोजन में एसडीओपी प्रीतम लाल बालरे और थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय के साथ-साथ विक्रम अवार्ड प्राप्त जिला हैंडबॉल प्रशिक्षक सुश्री सोना दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके अलावा प्रभारी प्राचार्य स्मृति पटेल, खेलकूद प्रभारी करुणा मर्सकोले, प्रमोद मरावी, गंगा मरावी, त्रिलोक डोंगरे, सुजीत यादव, नंदिनी उइके, कमलेश भावरें, मोहम्मद रेहान रजा, कमल मरावी, राजेंद्र मरावी और झाम सिंह तेकाम सहित क्षेत्रीय स्कूलों के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


Leave a Comment