USA के 3300 विशेषज्ञों में से चुनी गई 9 सदस्यों की कमेटी में एकमात्र भारतीय

अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का गौरव

अमेरिका के सबसे बड़े एजुकेशन प्रोजेक्ट के लिए चुने गए पूर्व प्राचार्य मिहिर कुमार दत्ता

  • USA के 3300 विशेषज्ञों में से चुनी गई 9 सदस्यों की कमेटी में एकमात्र भारतीय
  • STEM/STEP एजुकेशन का नया सिलेबस करेंगे तैयार

मंडला महावीर न्यूज 29. मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके और सांदीपनि विद्यालय कालपी मंडला के पूर्व प्राचार्य मिहिर कुमार दत्ता ने अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और पूरे देश का मान बढ़ाया है। उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के सबसे बड़े एजुकेशन प्रोजेक्ट, द नेशंस रिपोर्ट कार्ड के तहत STEM/STEP एडवाइजरी कमेटी (2028-2029) का सदस्य चुना गया है। यह कमेटी अमेरिका में स्टैटिस्टिक्स और डेटा साइंस के नए करिकुलम के साथ पूरे पाठ्यक्रम को नए सिरे से तैयार करने का महत्वपूर्ण कार्य करेगी।इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के लिए पूरे अमेरिका से करीब 3300 विशेषज्ञों ने आवेदन किया था। एक अत्यंत कठोर चयन प्रक्रिया के बाद केवल 09 सदस्यों को इस कमेटी के लिए चुना गया है। गौरव की बात यह है कि इनमें से 8 सदस्य अमेरिका के मूल निवासी हैं, जबकि श्री मिहिर कुमार दत्ता इस कमेटी में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय मूल के सदस्य हैं।जानकारी अनुसार श्री दत्ता का मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से गहरा नाता है और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने जनजातीय कार्य विभाग में महत्वपूर्ण पदों पर लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं। वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालपी के भी प्राचार्य रह चुके हैं। छात्र जीवन से ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री दत्ता अपनी कॉलेज फुटबॉल टीम के कप्तान रहे हैं। वर्ष 1999 में हरिद्वार में आयोजित भारत स्काउट गाइड की राष्ट्रीय जम्बूरी में उन्होंने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था।

अमेरिकी शिक्षा नीति में निभाएंगे अहम भूमिका 

द नेशंस रिपोर्ट कार्ड यह अमेरिका का सबसे बड़ा और भरोसेमंद राष्ट्रीय टेस्ट है, जो कक्षा 4, 8 और 12वीं के छात्रों के शैक्षिक प्रदर्शन का आकलन करता है। इसके आधार पर ही अमेरिका के विभिन्न राज्यों की शिक्षा गुणवत्ता मापी जाती है और नई शिक्षा नीतियां तय होती हैं। स्टेम, स्टेप यह विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित का समूह है, जिसका उद्देश्य बच्चों में प्रॉब्लम-सॉल्विंग, कोडिंग, एआई और लॉजिकल स्किल्स विकसित करना है। श्री दत्ता की यह कमेटी स्टेम और स्टेप को एकीकृत कर भविष्य 2028-29 का पाठ्यक्रम तैयार करेगी।

बच्चों को दिया एआई और डेटा साइंस का मंत्र 

इन दिनों श्री दत्ता अपने भारत प्रवास पर हैं। अपने सहयोगी और सेवानिवृत्त शिक्षक अखिलेश चंद्रोल के साथ वे नई दिल्ली, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और मंडला पहुंचे। उन्होंने मंडला दौरे पर भारत ज्योति विद्यालय और पीएम श्री रानी अवंती बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भ्रमण किया। यहां उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से अपने अमेरिकी अनुभव साझा किए तथा बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। भोपाल प्रवास के दौरान उन्होंने जनजातीय कार्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों विक्रमादित्य सिंह, संजय बाष्र्णेय और सुधीर जैन से भी मुलाकात की। श्री दत्ता की इस अभूतपूर्व अंर्तराष्ट्रीय उपलब्धि पर उनके इष्टमित्रों में भारी उत्साह है। शिव कुमार कनोजिया, राजकुमार सिंगोर, अखिलेश चंद्रोल, विवेक शुक्ला, प्रवीण वर्मा, दिनेश दुबे, ललित दुबे, निरंजन कुशवाहा, प्रकाश, मनोज बाजपेई सहित अन्य शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Leave a Comment