Re-NEET परीक्षा में जपनीत कौर ने लहराया सफलता का परचम
22 लाख छात्रों के बीच हासिल की 2114वीं ऑल इंडिया रैंक
- 641 अंक प्राप्त कर बेटी जपनीत ने किया माता-पिता का नाम रोशन
- 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भी रही हैं मेधावी
मंडला महावीर न्यूज 29. हाल ही में घोषित हुए री-नीट (Re-NEET) परीक्षा के परिणामों में होनहार छात्रा जपनीत कौर ने शानदार सफलता प्राप्त कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है। अपनी लगन और मेहनत के दम पर जपनीत ने लगभग 22 लाख परीक्षार्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा करते हुए 720 में से 641 अंक हासिल किए हैं और ऑल इंडिया 2114वीं रैंक (जनरल कैटेगरी में 1109वीं रैंक) प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।
डॉ. गुरु मोहन सिंह और श्रीमती रवनीत कौर की सुपुत्री जपनीत शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का सिलसिला पुराना है। पूर्व में उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता का लोहा मनवाते हुए सीबीएसई (CBSE) 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत और 12वीं की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।
बेटी की इस अपार सफलता पर माता-पिता बेहद गदगद और गौरवान्वित हैं। उनकी इस शानदार कामयाबी से परिवार में हर्ष का माहौल है और शुभचिंतकों द्वारा लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। जपनीत की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित, 11.21 लाख छात्र क्वालिफाई; लड़कियों ने मारी बाजी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट-यूजी 2026 री-एग्जाम के परिणाम और फाइनल आंसर की जारी कर दी है, जिसमें 11.21 लाख उम्मीदवार सफल हुए हैं
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट-यूजी 2026 की री-एग्जाम के परिणाम और फाइनल आंसर की जारी कर दी है। घोषित की गई फाइनल आंसर की के अनुसार, एक प्रश्न को हटा दिया गया है। 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए री-नीट यूजी 2026 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध हैं।










