100 प्रतिशत अपार आईडी और नामांकन बढ़ाने पर दिया जोर, दिए कड़े निर्देश

100 प्रतिशत अपार आईडी और नामांकन बढ़ाने पर दिया जोर, दिए कड़े निर्देश

शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

  • जमीनी हकीकत जानने स्कूलों में पहुंचे जिला परियोजना समन्वयक
  • ड्रापआउट बच्चों और समावेशी शिक्षा की ली जानकारी

मंडला महावीर न्यूज 29. शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विभागीय योजनाओं की प्रगति की जांच के लिए नारायणगंज में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा केंद्र से पहुंचे जिला परियोजना समन्वयक अशोक शुक्ल, सहायक परियोजना समन्वयक केके उपाध्याय, एई सुरेंद्र यादव और विकासखंड स्रोत समन्वयक कमलेश भावेदी ने संयुक्त रूप से यह बैठक ली।बैठक से पूर्व अधिकारियों ने क्षेत्र की विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से सीधे संवाद कर शाला त्यागी बच्चों की स्थिति और समावेशी शिक्षा के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी ली। समीक्षा बैठक में जन शिक्षक, मोबाइल स्रोत सलाहकार, सब इंजीनियर और कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में विभिन्न बिंदुओं पर प्रगति की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश जारी किए।बैठक में समीक्षा करते हुए अपार आईडी का निर्माण, छात्रों का नामांकन, कक्षाउन्नति की स्थिति, ड्रॉपबॉक्स प्रबंधन, दिव्यांग बच्चों का नामांकन, शालाओं में पेयजल की व्यवस्था, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, जीर्ण-शीर्ण स्कूल भवनों की स्थिति, बालिका शौचालय की उपलब्धता व स्वच्छता, यूडाइस पोर्टल पर बच्चों का प्रोग्रेशन, ड्रॉप बॉक्स से बच्चों का मिलान, शाला मॉनिटरिंग और जियो-टैग फोटो करने निर्देश दिए।

शत-प्रतिशत अपार आईडी और नामांकन वृद्धि के दिए निर्देश 

बैठक में राज्य शिक्षा केंद्र के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए अधिकारियों ने सख्त लहजे में कहा कि सभी बच्चों की ‘अपार आईडी’ का शत-प्रतिशत निर्माण समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही कक्षा 1 में बच्चों का नामांकन बढ़ाने के लिए महिला बाल विकास विभाग और स्थानीय आंगनवाडिय़ों से समन्वय स्थापित करने का सुझाव दिया गया। अधिकारियों ने ड्रॉपबॉक्स में दर्ज बच्चों की संख्या को कम करने के लिए एक प्रभावी रणनीति के तहत कार्य को गति देने के आवश्यक निर्देश भी मैदानी अमले को दिए।


Leave a Comment