11 जुलाई को कामाख्या के लिए रवाना होंगे 196 तीर्थयात्री
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत होगी यात्रा
मंडला महावीर न्यूज 29. मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत मंडला जिले के 196 वरिष्ठ नागरिक आज 11 जुलाई से 16 जुलाई तक कामाख्या शक्तिपीठ तीर्थ यात्रा पर जाएंगे। यात्रा के लिए चयनित यात्रियों में 4 अनुरक्षक सहित कुल 196 हितग्राही शामिल हैं।
यात्रा पर जाने वाले सभी तीर्थयात्रियों को 11 जुलाई को दोपहर 3 बजे जिला योजना भवन, मंडला से विशेष वाहन के जरिए नैनपुर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा। इसके बाद वे नैनपुर रेलवे स्टेशन से यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला प्रशासन ने सभी चयनित हितग्राहियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर यात्रा में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।
Post Views: 258









