मॉडल स्कूल में शुभांशी ने ग्रहण किया शिक्षिका का पदभार

मॉडल स्कूल नारायणगंज में शुभांशी कांसकार ने ग्रहण किया शिक्षिका का पदभार

शासकीय मॉडल स्कूल नारायणगंज में अंग्रेजी शिक्षिका बनीं शुभांशी कांसकार

मंडला महावीर न्यूज 29. शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणगंज कूड़ा मैली में शुभांशी कांसकार ने वर्ग-2 में अंग्रेजी शिक्षिका के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और क्षेत्र के शुभचिंतकों में अत्यंत हर्ष और गर्व का माहौल है।शुभांशी कांसकार न केवल शैक्षणिक रूप से योग्य हैं, बल्कि एक उत्कृष्ट कलाकार भी हैं। उनकी पेंटिंग कला और रचनात्मक सोच उनकी विशेष पहचान है। परिजनों व शुभचिंतकों ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे अपनी कलात्मक प्रतिभा का उपयोग छोटे बच्चों को खेल-खेल में अंग्रेजी सिखाने तथा उनके शैक्षणिक विकास में करेंगी।
उनकी इस नई पारी और शानदार नियुक्ति पर माता-पिता, कांसकार परिवार एवं समस्त परिजनों तथा इष्ट मित्रों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


 

Leave a Comment