मरीजों के लिए ईश्वर का स्वरूप हैं चिकित्सक
डॉक्टर्स डे पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों का किया सम्मान
- मंडला जिला चिकित्सालय में गूंजा थैंक यू डॉक्टर्स
- मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने चिकित्सकों की अमूल्य सेवा को सराहा
मंडला महावीर न्यूज 29. राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के विशेष अवसर पर मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एवं फार्मेसी प्रकोष्ठ जिला शाखा मंडला द्वारा जिला चिकित्सालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में मुस्तैदी से सेवारत सभी चिकित्सकों को उनकी उत्कृष्ट और निस्वार्थ सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शरद मेश्राम ने चिकित्सकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पीडि़त मानव सेवा को समर्पित चिकित्सक मरीजों के लिए साक्षात ईश्वर का स्वरूप हैं। समाज को स्वस्थ, सुरक्षित और पीड़ा मुक्त बनाने में डॉक्टरों द्वारा दिया जा रहा योगदान पूरी तरह अमूल्य और वंदनीय है।
इन वरिष्ठ चिकित्सकों का हुआ सम्मान
समारोह में जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. विजय सिंह धुर्वे, आरएमओ डॉ. हेमेंद्र चौहान सहित डॉ. अलका तेजा, डॉ. मनोज मुराली, डॉ. प्रवीण उईके, डॉ. सूरज मरावी, डॉ. कमलेश ठाकुर, डॉ. योगेश सिरश्याम, डॉ. ऊषा धुर्वे, डॉ. तुलसी मरावी, डॉ. अंकिता पटेल, डॉ. दिव्येश पटेल, डॉ. अविनाश खरे, डॉ. जागृति अग्रवाल, डॉ. सौम्या चौबे, डॉ. रितेश अग्रवाल, डॉ. राहुल झारिया, डॉ. अंशुल शर्मा और डॉ. शिवम पटेल सहित अन्य सभी सेवारत डॉक्टरों का आदरपूर्वक सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
चिकित्सकों का हौसला बढ़ाने और सम्मान व्यक्त करने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की ओर से जिलाध्यक्ष शरद मेश्राम के साथ प्रकाश कूड़ापे, शशिकांत सिंह, सोमनाथ पूसाम, अनिशा धुर्वे, सविता पटेल, इंद्र कुमार झारिया, राम मिश्रा, राजेश सारंगी और कैलाश लाहोरिया सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।









