सिवनी के आरोपी से 3 चोरी की मोटर साइकिलें बरामद

मंडला कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बाइक चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

  • सिवनी के आरोपी से 3 चोरी की मोटर साइकिलें बरामद
  • मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा शातिर वाहन चोर
  • घंसौर क्षेत्र का आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

मंडला महावीर न्यूज 29. जिला मुख्यालय की कोतवाली थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें दो हीरो पैशन प्रो और एक हीरो सुपर स्प्लेंडर शामिल हैं।

मामले की विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से संदेही विवेक दास भैंसवार निवासी ग्राम सुक्का, थाना घंसौर, जिला सिवनी को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने वाहन चोरी की वारदातों को कबूल किया, जिसके बाद उसके कब्जे से तीनों दोपहिया वाहन जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अन्य किन चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका 

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक शफीक खान के नेतृत्व में इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इसमें प्रधान आरक्षक अशोक मार्को, पूरन इड़पाचे सहित आरक्षक मृदुल, प्रियांश, रमेश, यमुना प्रसाद, जगदीश, धीरू, रजन, मुकेश, शैलेंद्र, संदीप और राजेश की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही।


 

Leave a Comment