27 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए नरेंद्र

27 वर्षों की सेवा के बाद प्रभारी सुपरवाइजर नरेंद्र हुए सेवानिवृत्त

नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विदाई समारोह आयोजित

मंडला महावीर न्यूज 29. नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत ग्राम पाठा में प्रभारी सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत नरेंद्र बैरागी अपनी 27 वर्षों की दीर्घकालीन और सराहनीय सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं। बताया गया कि नरेन्द्र बैरागी ग्राम पाठा से पहले ब्लाक नारायणगंज के अन्य ग्रामों में भी अपनी सेवाएं दे चुके है। उनके सेवानिवृत्त होने पर सीएचसी में सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल के मार्गदर्शन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।विदाई समारोह में उपस्थित सीबीएमओ डॉ. अमृतलाल कोल ने नरेंद्र बैरागी के कार्यकाल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बैरागी ने क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में अपना अमूल्य योगदान दिया है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान समस्त स्टाफ ने उनके सुखद और दीर्घायु भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल के साथ स्टाफ ने सेवानिवृत नरेन्द्र बैरागी को उनके घर तक बैंड बाजों के साथ सम्मान पूर्वक छोड़ कर आया गया।इस विदाई समारोह के अवसर पर सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल सहित बीईई विजय मरावी, बीसीएम शैलेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट कमलेश सिंह, लैब टेक्नीशियन कैलाश सोनी और नेत्र चिकित्सा सहायक जयकरण चौधरी समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्वास्थ्य अमला और सहयोगी स्टाफ मौजूद रहा।


 

Leave a Comment