मानवता की सेवा के लिए विशाल रक्तदान शिविर

मानवता की सेवा के लिए विशाल रक्तदान शिविर 26 जून को

  • निकलेगी जागरूकता रैली 25 को
  • संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन का 17वां रक्तदान शिविर

मंडला महावीर न्यूज 29. संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में मानव एकता दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 26 जून को 17वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के दिव्य संदेश इंसान का खून इंसान के काम आए से प्रेरित होकर यह शिविर प्रतिवर्ष की भांति संत निरंकारी भवन बिंझिया में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि मानवता की सेवा के लिए संस्था द्वारा समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिससे एकत्रित रक्त यूनिट किसी भी जरूरतमंद और गंभीर मरीज के जीवन की रक्षा कर सके। संस्था ने क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं और नागरिकों से इस नेक पहल में शामिल होकर रक्तदान करने की अपील की है।रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शिविर के एक दिन पूर्व, यानी 25 जून को शाम 5 बजे एक भव्य जागरूकता वाहन रैली भी निकाली जाएगी। यह रैली शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों और चौराहों से गुजरते हुए नागरिकों को रक्तदान के महत्व को समझाएगी और उन्हें महादान के लिए प्रेरित करेगी।


रिपोर्टर- रितेश पमनानी


Leave a Comment