इंडस्ट्रियल हब इंदौर में जुटे वैश्विक दिग्गज

BIG BREAKING: इंदौर में ‘भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन व्यापार फोरम 2026’ का भव्य आगाज

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ

  • इंडस्ट्रियल हब इंदौर में जुटे वैश्विक दिग्गज
  • मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय निवेश मंच का किया उद्घाटन

इंदौर/मंडला महावीर न्यूज 29.  मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित “भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन (LAC) व्यापार एवं निवेश फोरम-2026” का दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य और औपचारिक शुभारंभ किया है। इस बेहद महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय फोरम का उद्देश्य मध्य प्रदेश सहित पूरे भारत और लैटिन अमेरिकी व कैरेबियन देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार, आर्थिक सहयोग और नए निवेश के अवसरों को बढ़ावा देना है। इस वैश्विक मंच पर विभिन्न देशों के प्रतिनिधि, बड़े निवेशक और नीति निर्माता शामिल हो रहे हैं, जिससे आने वाले समय में प्रदेश में बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।


Leave a Comment